जगाधरी: सरकारी राशन वितरण में आ रही परेशानी को लेकर डिपो संचालकों ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात
डिपो संचालकों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी उन्हें हर महीने कमीशन नहीं मिलता। अब भी उनका 4 महीने का कमीशन बकाया है। वही जो मशीन जिससे राशन बांटते हैं वह 4G है और सही से काम नहीं करती इन सब परेशानियों को लेकर जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी से उन्होंने कार्यालय में मुलाकात करते हुए इससे अवगत कराया। ताकि समाधान हो सके।