जगाधरी: मॉडल टाउन में खुले में कूड़ा डाल रहे व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
व्यक्ति ने बताया कि इसे कई बार मना कर दिया उसके बाद भी यह यहां पर लगातार कूड़ा डाल रहा था। जबकि निगम के द्वारा यहां पर पूरी तरह से सफाई कर दी थी। जब वह कूड़ा डालने दोबारा पहुंचा तो मौके पर पुलिस को भी बुला लिया ताकि इसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जो कि लोगों के मोबाइल में देखा जा रहा है।