जगाधरी: खानूवाला के पास रोडवेज बस चालक ने कार को मारी टक्कर, मौके पर पहुंची पुलिस, लगा जाम
बस यमुनानगर से डारपुर की तरफ जा रही थी जैसे ही वह खानूवाला के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों वहां क्षतिग्रस्त हुए हैं। कार चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद लंबा जाम लग गया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुड़े।