जगाधरी: जगाधरी बस स्टैंड से निकली इलेक्ट्रिक बस अचानक खराब, सवारियों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
यात्रियों ने बताया की नई इलेक्ट्रिक बस खराब हो गई जिसके बाद दूसरे बस वाले सवारियों को बिठाने से मना कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने सड़क पर ही हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सबको शांत कराया और दूसरी बरसों से भेजने का काम किया। ड्राइवर ने बताया कि इसको लेकर अधिकारियों को सूचित कर दिया था।