हुज़ूर: भोपाल के न्यू मार्केट स्थित यूवानी एक्सक्लूसिव शोरूम में बदमाशों ने की तोड़फोड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 भोपाल के न्यू मार्केट में यूवानी एक्सक्लूसिव शोरूम पर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। वारदात हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके गुर्गों ने की है। आरोपियों ने देर रात दो बंद दुकानों को निशाना बनाया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद इलाके के कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।