परैया: परैया में सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार के पिता के निधन पर पूर्व विधायक ने जताया खेद, संवेदनहीनता पर जताई चिंता
Paraiya, Gaya | Jul 5, 2026 परैया निवासी पत्रकार रंजन सिंहा के पिता अशोक कुमार सिंहा के सड़क दुर्घटना में निधन पर गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने शोकाकुल परिजनों से रविवार संध्या मुलाकात की। जहां घटना पर खेद व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क पर अनियंत्रित वाहन व नाबालिग चालकों पर चिंता जताई। शोक व्यक्त करने में प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव शामिल रहे।