डीपीएस स्कूल जगन्नाथपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
रांची। आज दिनांक 12 जून 2026 को डीपीएस स्कूल, जगन्नाथपुर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराध तथा यातायात नियमों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक डीएसपी एवं हटिया डीएसपी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर ठगी से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही अपराध और दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
#Ranchi #DPSJaganathpur #AwarenessProgram #CyberCrimeAwareness #DrugFreeIndia #RoadSafety #TrafficRules #WomenSafety #ChildSafety #JharkhandPolice #RanchiPolice #StudentAwareness #SafeSociety #CyberSecurity #TrafficPoliceRanchi