दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले संजय सेठ, झारखंड के पर्यटन और खेल विकास पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
संजय सेठ ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इसके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री से भी मुलाकात की। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान झारखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के विषय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें उचित संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।
बैठक में राज्य के पर्यटन और खेल क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।वायरल
#SanjaySeth
#Jharkhand
#JharkhandTourism
#GajendraSinghShekhawat
#MansukhMandaviya
#TourismDevelopment
#SportsDevelopment
#YouthPower
#YogaDay2026
#NewDelhi
#JharkhandNews
#BreakingNews
#IndiaNews
#EmploymentGeneration
#SportsInfrastructure
#TourismPromotion
#ViralNews
#TrendingNow
#NewsUpdate
#JharkhandUpdates