Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

रोहतास जिले में शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शुक्रवार देर शाम शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

Kargahar, Rohtas | Jun 12, 2026

MORE NEWS

सासाराम शहर के गौरक्षणी में पीटर इंग्लैंड का शो रूम खुला।उद्घाटन परिवारिक कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर मिंटुआ ने किया। 18 जून तक खरीददारी पर विशेष छूट!

#Ads #Sasaram #PeterEngland

सासाराम शहर के गौरक्षणी में पीटर इंग्लैंड का शो रूम खुला।उद्घाटन परिवारिक कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर मिंटुआ ने किया। 18 जून तक खरीददारी पर विशेष छूट! #Ads #Sasaram #PeterEngland

Kargahar, Rohtas | Jun 13, 2026

मैट्रिक पास छात्रा का शव आहर में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव की एक मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रा का शव गुरुवार देर शाम गांव के बाहर स्थित आहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दावथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तथा बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। मृतका की पहचान इटवा गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जिसने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी।
मृतका के पिता बादशाह सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी पुत्री बुधवार सुबह कोआथ स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार शाम गांव के बाहर आहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची मृतका की मां और छोटे भाई ने शव की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में की।
मृतका के भाई अनीश कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शरीर पर मारपीट के निशान थे। एक आंख क्षतिग्रस्त थी तथा कई दांत टूटे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि अपराधियों ने हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि पुलिस कोचिंग संस्थान, मृतका के साथ पढ़ने वाली छात्राओं और उसकी गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मैट्रिक पास छात्रा का शव आहर में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव की एक मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रा का शव गुरुवार देर शाम गांव के बाहर स्थित आहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दावथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तथा बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। मृतका की पहचान इटवा गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जिसने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। मृतका के पिता बादशाह सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी पुत्री बुधवार सुबह कोआथ स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार शाम गांव के बाहर आहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची मृतका की मां और छोटे भाई ने शव की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में की। मृतका के भाई अनीश कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के शरीर पर मारपीट के निशान थे। एक आंख क्षतिग्रस्त थी तथा कई दांत टूटे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि अपराधियों ने हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि पुलिस कोचिंग संस्थान, मृतका के साथ पढ़ने वाली छात्राओं और उसकी गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kargahar, Rohtas | Jun 12, 2026

शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक शराब के नशे में गिरफ्तार

रोहतास जिले के शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से कई बोतल शराब भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन को शिकायत मिली थी कि प्रभारी चिकित्सक सुबह से अपने चेंबर में उपस्थित नहीं हैं। शिकायत के बाद पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुंदन अपने चेंबर में नहीं मिले, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के क्रम में उन्हें उनके सरकारी आवास पर पाया गया। सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस ने आवास की तलाशी ली, जहां से शराब की कई बोतलें बरामद हुईं। जांच के दौरान चिकित्सक के शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई।
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने डॉ. अभिषेक कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक शराब के नशे में गिरफ्तार रोहतास जिले के शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से कई बोतल शराब भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन को शिकायत मिली थी कि प्रभारी चिकित्सक सुबह से अपने चेंबर में उपस्थित नहीं हैं। शिकायत के बाद पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुंदन अपने चेंबर में नहीं मिले, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के क्रम में उन्हें उनके सरकारी आवास पर पाया गया। सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस ने आवास की तलाशी ली, जहां से शराब की कई बोतलें बरामद हुईं। जांच के दौरान चिकित्सक के शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने डॉ. अभिषेक कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Kargahar, Rohtas | Jun 12, 2026