हाथरस: गांव खेड़ा चतुर्भुज में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल, कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेड़ा चतुर्भुज में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। गांव खेड़ा चतुर्भुज में हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।