हाथरस: जनपद न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर जनपद न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण, कहा बहुत संघर्षों के बाद मिली देश को आजादी
जनपद न्यायालय परिसर में 15 अगस्त 2024 के दिन 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद देश को आजादी मिली थी, हमारे देश के वीर सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए संघर्ष किया और भारत देश को आजादी दिलाई। हमें उन बलिदानियों के त्याग और बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए।