हाथरस: मुरसान के गांव बगुली में खेत में घास काट रही महिला के पैर में सांप ने काट कर किया घायल अस्पताल में उपचार जारी
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव बगुली में खेत में घास काट रही महिला के पैर में सांप ने काट कर घायल कर दिया! जिससे महिला मीरा देवी बेहोश होकर खेत में गिर गई ! महिला को देखकर मौके पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई! परिजनों के द्वारा महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसका उपचार जारी है !