मुरैना नगर: मुरैना: नेता प्रतिपक्ष के 2 भाइयों पर ठगी का मामला दर्ज, रेत ठेके के नाम पर ₹22 लाख हड़पे
मुरैना शहर में नेता प्रतिपक्ष के दो भाइयों पर ठगी का मामला बीती रात दर्ज हुआ है।वार्ड-32 के दिवंगत भाजपा पार्षद किशन सिंह जादौन के परिवार ने आरोप लगाया कि 2019 में रेत खदान का ठेका दिलाने के नाम पर सुमित और श्याम कंवाना ने 22 लाख रुपये लिए, लेकिन न ठेका मिला न पैसे लौटे।कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।