दारू: तिलैया शिव मंदिर प्रांगण में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति का चुनाव संपन्न, राजीव रंजन अध्यक्ष व कैलाश बने सचिव
तिलैया शिव मंदिर प्रांगण में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति का चुनाव संपन्न, राजीव रंजन अध्यक्ष व कैलाश बने सचिव। तिलैया शिव मंदिर प्रांगण में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति झारखंड की दारू प्रखंड इकाई का चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने और शांति पाठ के साथ की गई।