विदिशा शहर में उड़ती धूल और जर्जर सड़कों से परेशान होकर बुधवार दोपहर 2 बजे बलराम सिंह आमरण अनशन पर बैठ गया। बलराम सिंह ने रोड की मरम्मत और धूल नियंत्रण की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कलेक्टर द्वारा लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।