दरभंगा: जिलाधिकारी ने शोभन-एकमी घाट पथ सहित कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने पथ प्रमंडल, दरभंगा अंतर्गत चल रहे महत्वपूर्ण पथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने एम्स दरभंगा फोरलेन पहुंच पथ के निर्माण कार्य तथा शोभन–एकमी घाट पथ (कुल लंबाई लगभग 10 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। यह जानकारी गुरुवार की शाम 7 बजे दी गई।