नवाबगंज: जन्मदिन में नहीं बुलाने पर घर में घुसकर बरपाया कहर, बच्चे का पैर तोड़ने का आरोप
नवाबगंज थाना क्षेत्र में जन्मदिन की दावत में न बुलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। खंजनपुर खंजरिया गांव निवासी सुनीता देवी ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक उनके बेटे मानव देव का जन्मदिन परिवार के बीच सादगी से मनाया जा रहा था। घर में केक काटने की तैयारी चल र