कैराना: दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को कैराना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 30, 2024 नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने गत 24 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी और उसके पड़ोसी की पांच—पांच वर्ष की दो बेटियों को युवक दुकान से सामान दिलाने के बहाने बाइक पर ले गया और जंगल की ओर ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की गई। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में वांछित शेरखान निवासी मोहल्ला खैलकलां इमामगेट को गिरफ्तार कर लिया है।