बछवारा: बछवारा प्रखंड मुख्यालय में रवि महोत्सव का आयोजन, किसान और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए
बछवारा प्रखंड मुख्यालय अवस्थित सभागार में शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे रवि महोत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए। किसानों ने अधिकारी से कृषि संबंधित कई सवालों को पूछा और अधिकारी के द्वारा उसका संतोष पर्द जवाब दिया गया साथी किसानों से जैविक खेती करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।