बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र में बैंक बाजार पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति घायल, इलाज जारी
बछवारा थाना अंतर्गत बैंक बाजार नारेपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल से बाहर वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज हेतु अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।यह दुर्घटना गुरुवार को सुबह के आठ बजे घटित हुई।