पटियाली: पटियाली में हाजी हरवेन शाह बाबा के उर्स की तैयारियां पूर्ण, नवीन ग्राउंड का उद्घाटन प्रो. नीरज मिश्रा ने किया
पटियाली में हाजी हरवेन शाह बाबा की दरगाह पर लगने वाले पांच दिवसीय वार्षिक उर्स की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शुक्रवार रात से उर्स का शुभारंभ जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी के साथ होगा। नगर पंचायत द्वारा कव्वाली प्रांगण में इंटरलॉकिंग, तिरंगा लाइटें और वाटर कूलर की व्यवस्था कराई गई है। नवीन कव्वाली ग्राउंड का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि प्रो. नीरज मिश्रा ने किया।