बदायूं: उझानी के वनगवां गांव के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Nov 26, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के वनगवां गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार थाना कादरचौक क्षेत्र के प्रेमी नगला गांव के रहने वाले 18 वर्षीय जगवीर व जलालपुर गांव के रहने वाले 13 वर्षीय मंजू घायल हो गए । वहीं दूसरी बाइक पर सवार थाना कादरचौक क्षेत्र के सरफुद्दीन नगला गांव के रहने वाले सुम्मेरी घायल हो गए ।