बिहार: जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में महिला को गोली मारी, अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Bihar, Nalanda | Apr 19, 2026 नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में रविवार सुबह 8 बजे खेत में रखे नेवारी (पुआल) को हटाने को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया । आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मारपीट की। इस दौरान पति को बचाने पहुंची महिला को गोली लग गई, जबकि उसकी भतीजी भी जख्मी हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है