Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

प्रेस नोट थाना कोतवाली जिला दतिया *सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 10.06.2026 को कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित करन वाल्मीकि निवासी भाण्डेरी फाटक, बंगर की हवेली, दतिया की रिपोर्ट पर दिनांक 12.06.2026 को आरोपी वीरेन्द्र कुशवाह, आकाश कुशवाह, हर्ष कुशवाह एवं नितिन कुशवाह के विरुद्ध मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 337/26 धारा 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी वीरेन्द्र पुत्र तुलसीदास कुशवाह, नितिन उर्फ मोतीलाल पुत्र स्व. रामप्रकाश कुशवाह एवं आकाश पुत्र भवानी कुशवाह निवासीगण भाण्डेरी फाटक, दतिया के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सावधानीपूर्वक कार्रवाई कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। *सराहनीय भूमिका-* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक 195 शिवगोविन्द चौबे, आरक्षक 695 गोविन्द भदौरिया, आरक्षक 765 आनंद तोमर, आरक्षक 607 हेमंत प्रजापति, आरक्षक 698 रविन्द्र यादव, आरक्षक 348 दीपक शुक्ला, आरक्षक 778 देवेश शर्मा, आरक्षक 298 रविन्द्र यादव, आरक्षक 368 अरविन्द रावत एवं आरक्षक 435 भरत रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Indergarh, Datia | Jun 16, 2026