पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को सिलफोड़ी एवं जामिद पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ पंचायत भवन सुदृढ़ीकरण, बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।