टीकमगढ़: गनियारी: घरेलू विवाद में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
घरेलू विवाद में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती गनियारी निवासी एक युवती ने घरेलू विवाद के चलते कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।