बल्ह: रोटरी क्लब नेरचौक के सदस्यों ने श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं को बांटी खाद्य सामग्री
Balh, Mandi | Jul 29, 2024 रोटरी क्लब नेरचौक के सदस्यों ने श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में जच्चा-बच्चा वार्ड में जाकर महिलाओं का कुशलक्षेम पूछा तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त खाद्य सामग्री वितरित की।अध्यक्ष सरदार अमृतपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि जच्चा- बच्चा वार्ड में भर्ती महिलाओं को रस, बिस्किट, फ्रूट्स एवं दलिया के पैकेट बांटे गए।