Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image
image

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 नीमच में जिला स्तरीय 'जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 नगरपालिका कार्यालय परिसर नीमच में गुरुवार को जिला स्तरीय #जन_कल्याण_शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा, कि नीमच में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और जिला चिकित्सालय में 68 प्रकार की निशुल्क जांच जैसी सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही हैं। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण करने एवं स्वच्छता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्‍होने भाटखेड़ा से डुंगलावदा मार्ग पर पौधारोपण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की बात भी कही। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रजना करणसिंह परमाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, जिला परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 11 स्टॉल लगाए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0), पीएम स्वनिधि, श्रमयोगी मानधन योजना, समान नागरिक संहिता (UCC), आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, समग्र पोर्टल, राजस्व एवं उद्यानिकी विभाग तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं (मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक) के प्रदर्शनी के काउंटर शामिल थे। शिविर में पीएम स्वनिधि के 05 प्रमाण पत्र एवं 01 क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर बताया गया, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4029 के लक्ष्य के विरूद्ध 701 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 387 में ऋण वितरण किया गया। क्रेडिट कार्ड के तहत 152 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 142 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया है। साथ ही 576 आवासों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने स्‍वागत भाषण दिया और अंत में आभार एसडीएम श्री पराग जैन ने व्यक्त किया। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर शिविर का शुभांरभ किया तथा हितग्राहियों को विभिन्‍न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी। विधायक श्री परिहार एवं अतिथियों ने न.पा.परिसर में पौधारोपण भी किया। #Neemuch Mera Neemuch Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Neemuch

7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

जिले के किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाए- विधायक श्री परिहार
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
नीमच में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित जिला स्‍तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
#विश्व_पर्यावरण_दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को जिला स्तर पर विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई।  
      कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा करते हुए किसानों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए, पूर्णतः प्राकृतिक खेती और पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।  
         कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, जिला पंचायत, कृषि समिति सभापति श्रीमती मनीषा धाकड़, जिला अध्‍यक्ष किसान संघ श्री राजू नागदा और कृषि वैज्ञानिक, कृषि, आत्मा, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बन्धु उपस्थित थे।  
           कार्यशाला में विधायक श्री परिहार ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा, कि प्राकृतिक खेती केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करती बल्कि यह किसानों की खेती की लागत को कम कर शुद्ध मुनाफे को बढ़ाती है। उन्‍होने किसानों से अपील करते हुए शुरुआत में अपने खेत के एक छोटे से हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग करते हुए धीरे-धीरे पूरे खेत को प्राकृतिक खेती में बदलने की सलाह दी।  
       कार्यशाला में उपस्थित किसान बंधुओं को श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, श्रीमती मनीषा धाकड़, श्री राजू नागदा, श्री महेन्द्र भटनागर, ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती करने वाले दो किसानों को सम्मानित किया गया। अंत में उप संचालक कृषि श्री दिनेश मण्डलोई, ने  आभार व्‍यक्‍त किया।  
#Neemuch
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

जिले के किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाए- विधायक श्री परिहार 🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹 नीमच में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित जिला स्‍तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न 🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹 #विश्व_पर्यावरण_दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को जिला स्तर पर विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा करते हुए किसानों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए, पूर्णतः प्राकृतिक खेती और पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, जिला पंचायत, कृषि समिति सभापति श्रीमती मनीषा धाकड़, जिला अध्‍यक्ष किसान संघ श्री राजू नागदा और कृषि वैज्ञानिक, कृषि, आत्मा, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बन्धु उपस्थित थे। कार्यशाला में विधायक श्री परिहार ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा, कि प्राकृतिक खेती केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करती बल्कि यह किसानों की खेती की लागत को कम कर शुद्ध मुनाफे को बढ़ाती है। उन्‍होने किसानों से अपील करते हुए शुरुआत में अपने खेत के एक छोटे से हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग करते हुए धीरे-धीरे पूरे खेत को प्राकृतिक खेती में बदलने की सलाह दी। कार्यशाला में उपस्थित किसान बंधुओं को श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, श्रीमती मनीषा धाकड़, श्री राजू नागदा, श्री महेन्द्र भटनागर, ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती करने वाले दो किसानों को सम्मानित किया गया। अंत में उप संचालक कृषि श्री दिनेश मण्डलोई, ने आभार व्‍यक्‍त किया। #Neemuch Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

ग्राम भाटखेड़ी  बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न
================================
विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण
================================
विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण
================================
शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मनासा के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर पंचायतवार #जन_कल्याण_शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिविर में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू, एसडीएम मनासा श्रीमती किरण आंजना एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री आरिफ खान उपस्थित थे। 
         शिविर में आस-पास की 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति रही।  
योजनाओं की जानकारी: सीईओ श्री आरिफ खान ने ग्रामीणों को शासन के 22 विभागों की 111 जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया।  
मौके पर निराकरण: विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए निराकरण किया।  
विकास कार्यों की सौगात: विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-4 के 11.22 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।  
       शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने महिलाओं की अधिक सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की और महिलाओं से स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने सभी विभागों को अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।  
          एसडीएम श्रीमती किरण आंजना ने भी पात्र हितग्राहियों को आवेदन कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।  
     कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री मनोज पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आस-पास की पंचायतों के सरपंचगण भी उपस्थित थे।  
#Neemuch
Mera Neemuch 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्न ================================ विधायक श्री अनिरुद्ध मारू की उपस्थिति में 127 आवेदनों का मौके पर निराकरण ================================ विधायक ने किया 11.22 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण ================================ शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मनासा के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर पंचायतवार #जन_कल्याण_शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिविर में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू, एसडीएम मनासा श्रीमती किरण आंजना एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री आरिफ खान उपस्थित थे। शिविर में आस-पास की 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति रही। योजनाओं की जानकारी: सीईओ श्री आरिफ खान ने ग्रामीणों को शासन के 22 विभागों की 111 जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। मौके पर निराकरण: विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए निराकरण किया। विकास कार्यों की सौगात: विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-4 के 11.22 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने महिलाओं की अधिक सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की और महिलाओं से स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने सभी विभागों को अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए तथा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। एसडीएम श्रीमती किरण आंजना ने भी पात्र हितग्राहियों को आवेदन कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री मनोज पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आस-पास की पंचायतों के सरपंचगण भी उपस्थित थे। #Neemuch Mera Neemuch Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश, नहरों से अतिक्रमण हटाने और स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए 
 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
पशु चिकित्सा शिविर, सोसायटी सदस्यता शिविर के निर्देश, लाड़ली लक्ष्मियों को सौंपे लाभ पत्र 
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
#प्रशासन_आपके_द्वार_अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने  मनासा क्षेत्र के ग्राम #कंजार्डा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं #रात्रि_चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया।  
कलेक्टर श्री  चंद्रा ने दिए प्रमुख निर्देश
➡️स्वास्थ्य सुविधाएं- ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने कंजार्डा में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन में सात दिवस के भीतर स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए।  
➡️सिंचाई नहरों की मरम्मत - चंबलेश्वर की नहरों के संबंध में कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को दो दिन में विभागीय टीम भेजकर निरीक्षण कराने, आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने और नहरों पर से अतिक्रमण तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।  
➡️यातायात समस्या का समाधान - कलेक्टर ने कंजार्डा चौकड़ी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु ग्राम पंचायत एवं तहसीलदार को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिया निर्माण की मांग पर लोक निर्माण विभाग को उपयोगिता परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।  
➡️पशु उपचार शिविर - पशुपालकों की मांग पर उपसंचालक पशुपालन को आगामी सोमवार को कंजार्डा में पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए।  
➡️उर्वरक वितरण:- कलेक्टर ने छोटे किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु सोमवार को सोसाइटी में सदस्यता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। समिति की सदस्यता प्राप्त कर किसान सोसाइटी से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।  
➡️स्वामित्व योजना:- छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे हेतु नियमानुसार कलेक्टर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी।  
➡️हितलाभ वितरण - रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को लाभ पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चार माताओं को लाभ पत्र एवं कम वजन वाले चार बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित किए।  
      इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, जनपद सीईओ श्री आरिफ खान सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  
       प्रारंभ में सरपंच श्री भूरालाल मालवीय ने कलेक्टर एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।
#Neemuch
Mera Neemuch 
CM Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश, नहरों से अतिक्रमण हटाने और स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 पशु चिकित्सा शिविर, सोसायटी सदस्यता शिविर के निर्देश, लाड़ली लक्ष्मियों को सौंपे लाभ पत्र 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 #प्रशासन_आपके_द्वार_अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा क्षेत्र के ग्राम #कंजार्डा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं #रात्रि_चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए प्रमुख निर्देश ➡️स्वास्थ्य सुविधाएं- ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने कंजार्डा में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन में सात दिवस के भीतर स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। ➡️सिंचाई नहरों की मरम्मत - चंबलेश्वर की नहरों के संबंध में कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को दो दिन में विभागीय टीम भेजकर निरीक्षण कराने, आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने और नहरों पर से अतिक्रमण तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ➡️यातायात समस्या का समाधान - कलेक्टर ने कंजार्डा चौकड़ी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु ग्राम पंचायत एवं तहसीलदार को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिया निर्माण की मांग पर लोक निर्माण विभाग को उपयोगिता परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। ➡️पशु उपचार शिविर - पशुपालकों की मांग पर उपसंचालक पशुपालन को आगामी सोमवार को कंजार्डा में पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए। ➡️उर्वरक वितरण:- कलेक्टर ने छोटे किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु सोमवार को सोसाइटी में सदस्यता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। समिति की सदस्यता प्राप्त कर किसान सोसाइटी से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। ➡️स्वामित्व योजना:- छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे हेतु नियमानुसार कलेक्टर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी। ➡️हितलाभ वितरण - रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को लाभ पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चार माताओं को लाभ पत्र एवं कम वजन वाले चार बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, जनपद सीईओ श्री आरिफ खान सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रारंभ में सरपंच श्री भूरालाल मालवीय ने कलेक्टर एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे। #Neemuch Mera Neemuch CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026