गौरीगंज: सिंहपुर में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
सिंहपुर के उसरहा गांव में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 साल के देव मिश्रा की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल गए थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल कायम है। पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।