सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के कुपरा गांव के निवासी व्यक्ति को मादक पदार्थ रखने के जुर्म में न्यायालय ने सुनाई 1 वर्ष की सजा
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के कुपरा गांव में मादक पदार्थ रखने के जुर्म में एक व्यक्ति को न्यायालय एनडीपीएस एक्ट कोर्ट जनपद हमीरपुर के द्वारा दोष सिद्ध पाए जाने पर उसे 1 वर्ष के कठोर कारावास व 1 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई गई है।