महरौनी: महरौनी पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में 5 वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार- सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा जारी किए गए एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में महरौनी कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर के समय पांच वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।