बिहपुर: बभनगामा बाजार में बकाया देने गए ग्राहक पर हमला, लोहे की रॉड से वार कर किया घायल
पीड़ित सुनील सिंह ने बताया कि वे अपने छोटे भाई सुशील सिंह और बहनोई उमेश कुमार के साथ बभनगामा बाजार स्थित मुस्की भगत की दुकान पर 13,231 रुपये बकाया देने गए थे। दुकानदार के न होने पर उन्होंने उनके पुत्र रूद्रप्रताप को पैसे दिए। इससे रूद्रप्रताप भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर रूद्रप्रताप ने तार के कोड़े से सुनील और उनके.