बांसगांव: कौड़ीराम में मुहर्रम पर शांतिपूर्ण माहौल में निकला ताज़िया जुलूस, सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के सामने हुआ ताजिया मिलन
गोरखपुर। कौड़ीराम क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के सामने कौड़ीराम, पांडेयपार, इटकौली, धसकी, धसका, गोडसरी समेत कई गांवों के ताज़ियों का मिलन हुआ। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।