पटना ग्रामीण: पटना SSP अवकाश कुमार ने कोतवाली थाने का किया निरीक्षण, दरभंगा हाउस में बमबाजी मामले की जानकारी दी
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। जिसमें पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, मालखाना, CCTNS और अन्य संसाधनों की समीक्षा की गई। मौके पर अवकाश कुमार ने पुलिसकर्मियों को अपराध के रोकथाम के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।