कांके: रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम लागू करने के विरोध में एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम लागू करने के फैसले के खिलाफ गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे। सूचना मिलते ही रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति मौके पर पहुंचीं और छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और शंकाओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा।