सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से न्यायालय से थे फरार
सहारनपुर के कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर सभी आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।