गढ़ी: गढ़ी: वनक्षेत्र के भगोरा में पैंथर का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Garhi, Banswara | Apr 16, 2026 गढ़ी वनक्षेत्र के भगोरा में बुधवार देर शाम पैंथर को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया।पिछले कई दिनों से यहां पैंथर का मूवमेंट बना हुआ था। गुरुवार सुबह 10बजे मिली जानकारी अनुसार पिछले 15 दिनों में भगोरा,नाटावाड़ा गांव में एक गाय,सियार,व श्वान पर पैंथर ने हमला किया था,जिसके बाद से क्षेत्र वासियों में ख़ौफ़ था,अब विभाग की टीम,ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।