डौण्डीलोहारा: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा जेल
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।