फूलपुर: पवई पुलिस ने यूपीआई फ्राड के 48 हजार रुपये पीड़ित को वापस करवाए
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई थाना की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार रामचन्द्र यादव निवासी खुरचंदा की ₹48,000 की पूरी धनराशि आज शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे वापस करा दी पीड़ित के यूनियन बैंक खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली थी पीड़ित ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई ।