मुरैना नगर: डॉक्टर के पर्सनल बॉडीगार्ड ने जिला अस्पताल के सिक्यूरिटी गार्ड को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
जिला अस्पताल में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा घटनाक्रम घटित होता है,जिससे वह सुर्खियों में आ जाता है।एक बार फिर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट कर डाली और शराब के लिए रुपए मांगे।अस्पताल स्टाफ ने पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है।