मुरैना नगर: खाद के लिए कृषि उपज मंडी में लगी किसानों की लम्बी लाइन, कुछ समय खुले के बाद बंद हुआ काउंटर
जिले में इन दिनों किसान सरसों की बोवनी की तैयारी में जुटा हुआ है। उसके लिए उन्हें डीएपी खाद की आवश्यता पड़ रही है। शहर के कृषिउपज मंडी के वितरण केन्द्र पर जिले भर के किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।आज सुबह महिला और पुरुष किसान लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे,लेकिन वितरण केंद्र पर कुछ लोगों को खाद की पर्ची मिल पाई बाकी किसानों को लौटना पड़ा।