अशोक नगर: अशोकनगर में बाइक के सामने कुत्ता आने से महिला गिरी, सिर में चोट लगने से मौत, परिजनों का हंगामा
अशोकनगर में विदिशा रोड पर एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रविवार सुबह 8 बजे त्रिदेव मंदिर के पास चलती बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से यह घटना हुई। महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मृतका की पहचान फतेहपुर निवासी भागबाई पति लालाराम बंजारा उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।