बांसी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में लोगों ने प्रतिमा की साफ-सफाई की और किया माल्यार्पण
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे कस्बे की सहयोग संस्था और भाजपा कांग्रेस के तमाम जनप्रतिनिधियों ने पार्क में पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सहयोग संस्था के लोगों ने प्रतिमा की धुलाई की। इस दौरान सभी लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता बताई।