बेल्थरा रोड: साइबर ठगी के शिकार को मिली राहत, उभांव पुलिस ने लौटाए ₹1 लाख
उभांव थाना क्षेत्र के बस स्टेशन गली निवासी संजय कुमार गुप्ता के बैंक खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए एक लाख रुपये पुलिस ने वापस करा दिए। 7 अक्टूबर 2025 को उनके खाते से रकम ट्रांसफर कर ली गई थी। पुलिस ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि शिकायत के बाद साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर रकम होल्ड कराई। न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर आवश्यक कार