नीम चक बथानी: मुहर्रम के आठवीं पर बहोरमा गांव में निकला अखाड़ा जुलूस
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में मुहर्रम की 8वीं के मौके पर पारंपरिक अखाड़ा जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने निशान लेकर भाग लिया और मातमी धुनों के बीच अखाड़ा के कलाकारों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया।जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने श्रद्धा भाव से स्वागत किया।