निज़ामाबाद: किशुनी पुर गांव में आंधी-बारिश के कारण सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना अंतर्गत सोफीपुर–बसही मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर सड़क के बीचोबीच गिर गया घटना किशुनिपुर गांव के पूरब की बताई जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार पेड़ को पार कर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक तेज हवा के चलते पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा।