सादुलशहर व्यापार मंडल चुनाव पर घमासान, चुनाव टला तो बंद होगा बाजार?
श्रीगंगानगर। सादुलशहर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया है। अध्यक्ष का कार्यकाल 20 अगस्त को पूरा हो चुका है और पहले 30 अगस्त तक चुनाव करवाने की बात कही गई थी। शनिवार को चुनाव करीब एक माह आगे बढ़ाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी व्यापार मंडल में एकत्रित हो गए।
व्यापारियों ने समय पर चुनाव करवाकर लोकतांत्रिक तरीके से नया अध्यक्ष चुनने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका चुनाव का हवाला देकर व्यापार मंडल चुनाव आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव स्थगित किए गए तो आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो व्यापार मंडल व धनमंडी बंद करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। चुनाव को लेकर सादुलशहर में माहौल गरमा गया है।
#सादुलशहर #श्रीगंगानगर #व्यापारमंडल #व्यापारीआक्रोश #व्यापारमंडलचुनाव #सादुलशहरन्यूज #श्रीगंगानगरन्यूज #RajasthanNews #BreakingNews #ViralNews #DucNewsRajasthan #LatestNews #TraderNews #MarketNews
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 22, 2026