कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, सीएचसी कोरांव में बेड बढ़ाने की मांग की
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला और उपमुख्यमंत्री को दो पत्र सौंपे। विधायक कोल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव में बिस्तरों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने मरीजों को होने वाली दिक्कतों को भी बताया है।