दतिया नगर: कलेक्टर ने असनई के रामलला मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए, कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं संग प्रसाद ग्रहण किया
आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिले भर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और धूमधाम से हनुमान जयंती महोत्सव मनाया गया। इसी क्रम में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े आज शुक्रवार 4:00 के आसपास असनई स्थित रामलला मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत