तरारी: आरा सदर अस्पताल में गार्ड की गुंडागर्दी पर सियासत गरम, जदयू नेता ने जांच की मांग की- 'सफेदपोश कनेक्शन' की हो पड़ताल
Tarari, Bhojpur | Apr 12, 2026 आरा सदर अस्पताल में गार्ड की कथित गुंडागर्दी का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। घटना को लेकर भोजपुर जिला समेत तरारी में सियासी माहौल गरमा गया है। जदयू नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। साथ ही उन्होंने इस मामले में किसी “सफेदपोश” की संलिप्तता की भी जांच की मांग की है।